फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखावत ने कहा: तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर, 15 परियोजनाओं की नींव रखी

Sat, 09 Oct 2021 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शेखावत ने कहा कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुनिश्चित बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र शासित प्रदेश तेजी से प्रगति और विकास की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलजीवन मिशन के काम को दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हर घर में नल सुविधा होगी। पेयजल की चुनौतियों का समाधान हो सकेगा। यह बात केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैंक्वेट हॉल श्रीनगर में जल शक्ति विभाग की 15 परियोजनाओं का ई-उद्घाटन और 15 नई परियोजनाओं की ई-नींव रखने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरी हो चुकी परियोजनाओं की कुल लागत 59 करोड़ रुपये और नई परियोजनाओं की लागत 54.87 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


आयुक्त सचिव जल शक्ति विभाग एमराजू ने पूरी हो चुकी परियोजना का विवरण दिया और कहा कि नई परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। आने वाले समय में पानी एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन हर घर में नल से पानी मुहैया करवाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- बड़ी कार्रवाई की तैयारी: खुफिया एजेंसियों से मांगी गई स्थानीय आतंकियों की डिटेल, यहां होगा पहला प्रहार!    
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को सुनिश्चित बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उन्होंने पंथा चौक का दौरा किया, जहां उन्होंने जल जीवन मिशन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और पानी समिति के सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। इसके अलावा उन्होंने फिटकरी टैंक, क्लोरीनेशन यूनिट और जल परीक्षण प्रयोगशालाओं सहित जल निष्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया।शेखावत ने कहा कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुनिश्चित बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र शासित प्रदेश तेजी से प्रगति और विकास की ओर बढ़ रहा है। जेजेएम को लागू करने की दिशा में जम्मू-कश्मीर सरकार की प्रगति की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें