फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 खत्म होने का जम्मू-कश्मीर को धीरे-धीरे मिलेगा लाभ: अठावले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्म। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किया जाना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है, जिसका लाभ उन्हें धीरे-धीरे और चुपचाप मिलेगा। उन्होंने पिछले महीने अफ गानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता का विरोध किया और कहा कि उस देश के लोगों को न्याय मुहैया कराने के लिए तालिबान को सत्ता से बाहर करने की आवश्यकता है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और अपने मंत्रालय की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने यहां आए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को रद्द किया जाना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है क्योंकि केंद्रशासित प्रदेश में अपनी इकाइयां लगाने और जमीन खरीदने के लिए बाहर के निवेशकों के सामने यह सबसे बड़ी बाधा थी। सरकार के इस साहसिक कदम से लोग जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे और स्थानीय युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करेंगे। स्थानीय युवा आतंकवाद से दूर रहेंगे और आतंकवाद जल्द ही स्वत: समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द करके भाजपा नीत सरकार को कोई लाभ नहीं हुआ लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को इससे लाभ हुआ है। इस कदम के कारण व्यापक स्तर पर विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और आने वाले समय में लोगों को धीरे-धीरे और चुपचाप इसका लाभ मिलेगा।
अठावले ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी है और केंद्र शासित प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। उनका मंत्रालय उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अपना पूरा समर्थन देगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी केंद्र प्रायोजित योजनाएं जनता तक पहुंचे।
विज्ञापन

तालिबान आतंकी समूह, समर्थन उचित नहीं
नेशनल कॉन्फ्रें स के अध्यक्ष फ ारूक अब्दुल्ला द्वारा अफ गानिस्तान में तालिबान सरकार के साथ बातचीत करने का केंद्र को सुझाव देने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के एक सम्मानित वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन हम उनके बयान का समर्थन नहीं करते। तालिबान एक आतंकवादी समूह है जिसने अफ गानिस्तान पर जबरन कब्जा कर लिया है। मुझे लगता है कि उनका समर्थन करना उचित नहीं है। उन्हें वहां से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि लोग उनके शासन में अन्याय एवं मानवाधिकार हनन का सामना कर रहे हैं।
ओवैसी की टिप्पणी को किया खारिज
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मुसलमानों की शादी में बैंड पार्टी वाली स्थिति संबंधी बयान को उन्होंने खारिज किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी को सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के तहत साथ लेकर चल रही है। ओवैसी ने टिप्पणी की थी कि उत्तर प्रदेश में आबादी का 19 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद राज्य में मुसलमानों की राजनीतिक स्थिति एक शादी में बैंड पार्टी की तरह है।
तालिबान से भाजपा की तुलना को बताया गलत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समर्थित स्कूलों में विभाजनकारी मानसिकता सिखाए जाने के संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कथित बयान को लेकर सवाल किए जाने पर कहा कि दिग्विजय सिंह एक बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनका बयान सच्चाई से बहुत दूर है। कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा तालिबान और भाजपा को एक समान बताए जाने को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी तुलना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें