फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तर पर खुलेंगे प्लेसमेंट सेल, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 12वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाई नहीं करने और कॉलेज ड्रापआउट बच्चों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग बड़ी पहल शुरू कर रहा है। जिला स्तर पर प्लेसमेंट सेल खोलने की तैयारी है। ये सेल हर जिले डाइट कार्यालय में खुलेंगे, जहां रोजगार व स्वरोजगार के इच्छुक युवा ऑफलाइन व विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समग्र शिक्षा इस कवायद को शुरू करेगी। इसके लिए फंड भी मिल गया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की कंपनी सहित अन्य कंपनियों से विभाग एमओयू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा प्रदेश में इस कवायद का कार्यान्वयन करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए तैयार करना है। एक बड़े अधिकारी ने कहा कि 12वीं के बाद आगे नहीं पढ़ने और कॉलेज ड्रापआउट बच्चों को इसमें कवर किया जाएगा। इसके लिए बच्चों को पंजीकरण करना होगा, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड़ पर उपलब्ध होगा। युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए सोनू सूद की कंपनी के साथ अन्य कंपिनयों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इसमें बच्चों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कुछ दिनों में इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी होगा, जिसके बाद इस कवायद को प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।
---
कम से कम पांच वर्ष नौकरी मिले
अभी तक देखा गया है प्लेसमेंट कंपनियां युवाओं को नौकरी तो दे देती हैं, लेकिन छह महीने एक साल के बाद उन्हें निकाल देते हैं। इसको देखते हुए हम यह सुनिश्चित करेंगे की बच्चों को कम से कम पांच वर्षों तक नौकरी मिले, ताकि उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें