फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लेकर संघ मुख्यालय तक कड़े सुरक्षा घेरे में पहुंचे संघ प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संघ प्रमुख मोहन भागवत के वीरवार को जम्मू पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर प्रांत मुख्यालय केशव भवन तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। एयरपोर्ट से वाहनों का काफिला कड़ी सुरक्षा के साथ केशव भवन पहुंचा। संघ मुख्यालय के बाहर तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहचान पत्र देखने व सुरक्षा जांच के बाद ही संघ मुख्यालय में स्वयं सेवकों को भी जाने दिया जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का प्रबुद्ध जनों को संबोधित करने के दो अक्तूबर के कार्यक्रम के अलावा पत्रकार वार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं हैं।
विज्ञापन

बैठकों के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे भागवत
जम्मू कश्मीर में मोहन भागवत अपने प्रवास के दौरान संघ और संघ के अन्य संगठनों द्वारा कोरोना महामारी में किए गए सेवा कार्यों व तीसरी लहर की तैयारी की जानकारी लेंगे। जम्मू कश्मीर में संघ के सक्रिय अन्य संगठनों व उनके कार्य पर चर्चा करेंगे। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में संघ की 317 शाखाएं काम कर रही हैं।
हर भारतीय नागरिक को हिंदू बताते रहे हैं भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत तमाम भारतीयों का डीएनए एक और हर भारतीय नागरिक को हिंदू बताते रहे हैं। उनके यह बयान देश में चर्चा का विषय भी बने रहे हैं। ऐसे में मुस्लिम बहुल प्रदेश जम्मू कश्मीर में उनके संबोधन पर देश भर की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें