फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए वित्त वर्ष के पहले दिन 48 जेकेएएस बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नए वित्त वर्ष के पहले दिन मंगलवार को 48 जेकेएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए। इसमें मनु हंसा को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट जम्मू (दक्षिण) और दीपक कुमार को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट जम्मू (उत्तर) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल के आदेश के बाद इन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इससे एक बार फिर से सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन के बीच तनातनी दिख रही है। मुख्यमंत्री ने उनके पास जेकेएएस अधिकारियों के तबादलों के अधिकार की बात कही थी। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से जारी एक आदेश में मोहम्मद अशरफ शेख उपायुक्त अवंतीपोरा, रेयाज अहमद शाह को अतिरिक्त उपायुक्त कुपवाड़ा, अनिल कुमार ठाकुर को अतिरिक्त उपायुक्त डोडा, संदीप सिंह बाली को अतिरिक्त उपायुक्त अनंतनाग, पंकज बगोत्रा को अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली, रामकेश शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त सुंदरबनी, चंद्र प्रकाश को अतिरिक्त उपायुक्त राजोरी, प्रीतम लाल थापा को अतिरिक्त उपायुक्त नौशेरा, सैयद अल्ताफ हुसैन मुसवी को अतिरिक्त उपायुक्त बारामुला, मुजामिल मकबूल बेग को अतिरिक्त उपायुक्त अनंतनाग, इम्तियाज उल अजीज को उपायुक्त श्रीनगर, सैयद फहीम अहमद बिहाकी को उपायुक्त गांदरबल बनाया गया है। विश्वजीत सिंह को उपायुक्त कठुआ, आदिल फरीद को अतिरिक्त उपायुक्त श्रीनगर, सुनील कुमार बुतियाल को अतिरिक्त उपायुक्त भद्रवाह, जावेद नसीम मसूदी को अतिरिक्त उपायुक्त हंदवाड़ा, मुद्दसर अहमद को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट लोलाब, रेयाज अहमद शाह को अतिरिक्त आयुक्त राजस्व कुलगाम, शफकत मजीद भट्ट को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट माहौर बनाया गया है। अंशुमली शर्मा को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट भवन कटड़ा, अशरफ परवेज को सहायक आयुक्त राजस्व डोडा, अजय भारती को सहायक आयुक्त राजस्व सांबा, मुख्तियार अहमद को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट अखनूर, इरफान बहादुर को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट श्रीनगर (वेस्ट), शौकत हयात मट्टू को सहायक आयुक्त राजस्व रामबन बनाया गया है। जहांगीर अहमद को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट खानसाहिब, फुलैल सिंह को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट हीरानगर, मोहम्मद सैयद को सहायक आयुक्त राजस्व पुंछ, तारिक अहमद मलिक को सहायक आयुक्त राजस्व अनंतनाग, मोहम्मद नसीब को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट बनिहाल, रंजीत सिंह को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट चिनैनी, अंकुश हंस को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट चौकी चौरा बनाया गया है। नजीर अहमद भट्ट को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट कंगन, जालेल अहमद मीर को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट गुलमर्ग, शेख सलाहुद्दीन को सहायक आयुक्त राजस्व गांदरबल, कैसर महमूद को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट पहलगाम, इम्तियाज को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट गूल, शीतल कुमार शर्मा को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ठाठरी, अनुराधा को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट आरएस पुरा, सुंदीप कुमार को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट बनी, संदीप दुबे को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट विजयपुर, बिलाल अहमद को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट जैन पोरा बनाया गया है। उमर गुलजार को सहायक आयुक्त राजस्व श्रीनगर, कंवलजीत सिंह बाली को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट घगवाल, जुबेर अहमद भट्ट को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (पूर्व) और नितिन वर्मा को सहायक आयुक्त राजस्व रियासी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें