फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मौसम साफ रहने के चलते प्रदेश के दिन के पारे में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मौसम के साफ रहने से जम्मू कश्मीर के पारे में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। रात में ठंडक कायम है। लेकिन आगामी दिनों में मौसम के लगभग साफ रहने से तपिश का अहसास बढ़ेगा।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 23.5 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 20.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा 24.0, बटोत में 24.1, कटड़ा में 29.2 और भद्रवाह में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें