फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग का आश्वासन दिया उप राज्यपाल ने : पाटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और एआईसीसी महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को जम्मू में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा की। पाटिल ने बताया कि उप राज्यपाल की ओर से यात्रा के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। जम्मू कश्मीर में यात्रा के लिए शेड्यूल को फाइनल किया जा रहा है। इसके बाद दोनों नेता अन्य नेताओं के साथ सड़क मार्ग से श्रीनगर के लिए रवाना हुए, जहां यात्रा के समापन रैली स्थल को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

पाटिल और वेणुगोपाल अपने तय शेड्यूल से जम्मू में सोमवार को घंटों देरी से पहुंचे। दिल्ली से उड़ानों में देरी के कारण वह सुबह के बजाय दोपहर बाद जम्मू पहुंचे। उप राज्यपाल से मिलने से पहले उन्हें प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ यात्रा संबंधी तैयारी बैठक में शामिल होना था, लेकिन वे सीधे उप राज्यपाल से मिलने चले गए। उन्होंने कहा कि देशभर में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। यात्रा के दौरान सभी तरह के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। इस रैली में भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इससे पहले एआईसीसी नेताओं का हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल गांधी के सुरक्षा सलाहकार केबी बायजू के अलावा प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी, एआईसीसी के संयुक्त सचिव मनोज यादव, जीए मीर, तारिक हमीद कर्रा, रमण भल्ला, योगेश साहनी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, रवींद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
---------
यात्रा को महबूबा ने समर्थन किया
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन किया है। उनका कहना है कि आजादी की विरासत, धर्मनिरपेक्षता, भाईचारा और देश की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी देश को मजबूत करने के उद्देश्य से निकले हैं और हम उन्हें सलाम करते हैं। देश के लिए कुर्बानियां देने वाले लोगों को भूला नहीं जा सकता है। जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं के उसमें शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। इससे पहले नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी यात्रा में शामिल होने के लिए हामी भर चुके हैं। इस बीच महबूबा ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न शिष्टमंडलों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी, जिसके बाद वह श्रीनगर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें