फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से तबादले के लिए जम्मू में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घाटी में टारगेट किलिंग की वारदातें बढ़ने के बाद हिंदू कर्मचारियों को वापस जम्मू संभाग भेजने की मांग को लेकर आल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर ने पनामा चौक पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पदाधिकारी नरेश, राजेश, तिलक राज ने कहा कि कर्मचारियों का तबादला गृह जिलों में किया जाए। मौजूदा समय में सेवाएं कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों में देनी पड़ रही हैं। हिंदू कर्मचारियों को आतंकियों द्वारा मारा जा रहा है। अभी तक भी तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी जिलों में सेवारत हैं। इन कर्मचारियों को वापस बुलाया जाए। मौजूदा समय में हालत बिगड़ गए हैं। सेवाएं दे पाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले लद्दाख में पांच साल सेवाएं देने के बाद वापस गृह जिले में भेजने के लिए पॉलिसी बनी थी मगर यूटी बनने के बाद कर्मचारी वहीं पर सेवाएं दे रहे हैं। वापस नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं। सरकार की ओर से उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ऐसे भी कर्मचारी हैं, जिन्हें कश्मीर घाटी में काम करते हुए 15 से 20 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अंतर जिला तबादला नीति के तहत अब तबादले किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें