फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा रहेगी कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी। जम्मू, सांबा और कठुआ में संयुक्त नाके लगाए जाएं। घुसपैठ रोकने के लिए रात्रि गश्त में बढ़ोतरी की जाए। यह बात अमरनाथ यात्रा के लिए तैनाती और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन मुकेश सिंह ने जोनल पुलिस मुख्यालय जम्मू में कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संबंधित जिला एसएसपी द्वारा 43 दिनों की यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा बनाए गई योजना को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया।
बैठक में संबंधित विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों, एनएच-44, आईबी और एलओसी पर घुसपैठ मार्गों पर सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आपस में उच्चतम स्तर की सतर्कता और तालमेल बनाए रखें। आतंकियों और उनके आकाओं के नापाक मंसूबों को आईबी पर विफल करने के लिए वास्तविक समय के आधार पर सीधे खुफिया जानकारी साझा करें।
विज्ञापन

मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर आईबी और एलओसी के पार आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग और घुसपैठ मार्गों पर नियमित रूप से रात्रि गश्त की जाए। सीमा पार से आतंकी और उनके आकाओं के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में तैनात सभी सुरक्षा बलों के साथ निकट संपर्क बनाएं।
आरओपी ड्यूटी के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अत्यधिक सतर्कता बनाए रखने के लिए उचित जानकारी दी जाए। यात्रा के लिए जाने वाले सभी वाहनों को सुगम मार्ग दिया जा सकेगा।
सीमा प्रबंधन के मोर्चे पर एडीजीपी जम्मू जोन ने जिला एसएसपी को जम्मू, सांबा और कठुआ पर संयुक्त नाके लगाने को कहा। साथ ही सभी संभावित घुसपैठ मार्गों पर गश्त सुनिश्चित करने के अलावा ड्रोन ड्रॉपिंग पॉइंट्स की पहचान करने को कहा। ये तीन जिले सीमा पार से घुसपैठ के लिए अधिक संवेदनशील हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी सीमा पुलिस थानों, पुलिस चौकियों के अंतर्गत नाकों को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें