फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच में फंसे नवीन चौधरी का मिजोरम तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के रिश्वत देने की पेशकश के आरोपों पर शुरू हुई सीबीआई जांच एवं छापे के बाद आईएएस अफसर नवीन कुमार चौधरी का प्रदेश के बाहर तबादला कर दिया गया है। उन्हें मिजोरम भेजा गया है। इसके साथ ही आईएएस एम राजू को भी प्रदेश से बाहर अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को पांच आईएएस और एक आईपीएस के तबादले का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस विक्रमजीत सिंह को जम्मू-कश्मीर भेजा गया है।
विज्ञापन

सीबीआई छापे के कुछ दिनों बाद कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रहे नवीन चौधरी को स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारी दी गई थी। सत्यपाल मलिक के आरोपों पर दर्ज दो प्राथमिकी में सीबीआई ने अप्रैल में छह राज्यों में 14 ठिकानों पर छापा मारा थी। इनमें जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, केरल के त्रिवेंद्रम, बिहार के दरभंगा में कार्रवाई की गई थी। जम्मू में नवीन चौधरी के गांधीनगर स्थित सरकारी आवास पर भी दबिश दी गई थी। कई दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। एजेंसी ने चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित 2260 करोड़ रुपये के घोटाले में दो मामले दर्ज किए हैं। टीम ने जम्मू रेलवे स्टेशन स्थित चिनाब वैली प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कार्यालय पर भी छापा मारा था। पूर्व राज्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उन्हें दो फ ाइलों को हरी झंडी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। इन दो मामलों में पहला मामला कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना का है। इस योजना का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया और इसके लिए 60 करोड़ रुपये जारी हुए। दूसरा मामला कीरू जलविद्युत परियोजना का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें