फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी फिर बढ़ी, प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से ऊपर पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। यहां तक कि ठंडे रहने वाले जिलों में पहलगाम के अलावा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी सामान्य से छह से सात डिग्री ऊपर अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

गुलमर्ग में सामान्य से छह डिग्री ऊपर रहकर अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा है। श्रीनगर जिले में भी सामान्य से करीब छह डिग्री ऊपर तापमान दर्ज रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू जिले में तो रविवार सुबह से ही कड़ाके की धूप से गर्मी काफी तेज रही। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वहां पर अच्छी खासी गर्मी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें