फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाओं को किया जाए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मचारियों का सरकार के विरोध में प्रदर्शन जारी है। रविवार को डोगरा चौक पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध जताया है। वहीं, जल्द सेवाओं की बहाली की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शन करते हुए एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि सरकार के फैसले से हजारों एनएचएम कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों ने अपनी जान को दाव पर लगा कर जनसेवा की है, लेकिन सरकार ने सेवाएं समाप्त कर बेरोजगार बना दिया है। महामारी के दौरान जगह-जगह कोरोना योद्धा के रूप में स्वागत किया जाता है, लेकिन महामारी खत्म होते ही सरकार ने नौकरी से निकाल दिया है, जोकि चिंताजनक है। अब परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। सरकार को फैसले के संदर्भ में फिर से सोचना चाहिए। रविवार को अपनी पार्टी की संभागीय युवा इकाई के अध्यक्ष विपुल बाली ने धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेकर एनएचएम कर्मचारियों के संघर्ष को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से अपील की है कि कोरोना काल में प्रदेश में कोरोना योद्धा की तरह काम करने वाले एनएचएम कर्मियो का निष्कासन वापस लिया जाए और उनकी सेवाओ को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें