फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगी। पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के साथ जल्द महा जन संपर्क अभियान शुरू करके अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार के लाभार्थी गुज्जर, बक्कर, गद्दी आदि समुदाय के लोगों के साथ जन संपर्क अभियान बढ़ाया जाएगा। उनके लिए सम्मेलन आदि आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में शनिवार को जम्मू में करीब ढाई घंटे हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसले लिए गए।
विज्ञापन

रैना ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संपर्क अभियान को बढ़ाया जाए। पार्टी पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां दर्शाएं। संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करके मोदी सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जाए। इस दौरान पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिसमें सभी को नई जिम्मेदारियां देने की बात कही गई। बैठक में दिल्ली से सह प्रभारी आशीष सूद, महासचिव विवोध गुप्ता, सुनील शर्मा, डॉ. देवेंद्र मनियाल, देवेंद्र राणा, सांसद जुगल किशोर, नरेंद्र सिंह, सत शर्मा, शक्ति परिहार, द्रक्षा अंद्राबी मौजूद रहे। बैठक में पीएमओ में मंत्री और कोर ग्रुप के सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें