फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले, आधे केवल जम्मू जिले से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अकेले जम्मू जिले से सात संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि जम्मू जिले को छोड़ संभाग के अन्य नौ जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है।
विज्ञापन

प्रदेश के बीस जिलों में से 16 जिलों में भी कोई नया मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में दो, बारामुला में दो और बडगाम में तीन नए संक्रमित मिले हैं। वहीं जम्मू संभाग में जम्मू जिले में सात मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटों में 17 संक्रमित मरीज प्रदेेश में स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 50 रह गई हैं। सक्रिय मामलों में 36 मरीज जम्मू संभाग में और 14 मरीज कश्मीर संभाग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें