फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे ने बदल दी 96 साल पुराने स्कूल की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्ली गांव/ जम्मू।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के रैली स्थल के ठीक सामने सरकारी हाई स्कूल है। गेट के बिल्कुल सामने स्कूल परिसर में कारीगर टाइलें लगाने में जुटे हुए हैं। दीवारों पर रंग रोगन चल रहा है। कुछेक बच्चे दीवारों पर कलाकृतियां बना रहे हैं। सभी शिक्षक और जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी भी स्कूल में मौजूद हैं। वह भी अपने काम में लगे हुए हैं। स्कूल के हर कमरे का फर्श शानदार टाइलों से चमक रहा है। शौचालय तक को टाइलों से चकाचक कर दिया गया है।
1926 में बने इस स्कूल में न तो फर्श पर टाइलें थीं और न ही परिसर में पक्का फर्श था, लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। पल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री के इस स्कूल का दौरा करने की संभावना है। शिक्षा विभाग की ओर से पूरे स्कूल का जीर्णाद्धार और नए सिरे से रंग रोगन कर दिया गया है। शायद यह प्रदेश का पहला स्कूल होगा, जिसमें अब कहीं भी कच्चा फर्श नहीं है। स्कूल के भीतर दीवारों पर जागरूक करते संदेश लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि काश, पीएम मोदी प्रदेश के हर गांव में रैली करने आएं और हर स्कूल की दशा सुधर जाए। यहां पर बच्चों को निजी स्कूलों जैसा माहौल मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें