फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम में भरे जाएंगे 16 पद, 31 मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में 16 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। भरे जाने वाले पदों में प्रणाली प्रबंधक का एक, वित्तीय एवं अभिलेख अधिकारी का एक, प्रशासनिक अधिकारी का एक, प्रमुख नवाचार अधिकारी के दो, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के दो, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय संबंध) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (प्लेसमेंट) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (छात्र मामले) का एक, पुस्तकालय सहायक का एक, सहायक प्रशासनिक प्रणाली प्रबंधक का एक, वेब डिजाइनर का एक, कार्यालय सहायक का एक, आईटी और प्रणाली सहायक का एक और अभिलेख का एक पद भरा जाएगा। इन पदों पर अनुबंधित नियुक्तियां की जाएंगी। साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार इन पदों को भरने के लिए संबंधित क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता या अनुभव आदि की कोई त्रुटि पाई जाती है तो उन्हें साक्षात्कार में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए पहले भी आवेदन किय़ा था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। संस्थान का कोई कर्माचारी आवेदन करता है तो उसे आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज की प्रतिलिपि संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें