फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद होगी एसआई की भर्ती, 12 सौ पदों पर 27 को लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पांच साल बाद पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। इसका आयोजन पहली बार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) करवाने जा रहा है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। एसआई की परीक्षा के लिए एक लाख के करीब उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

गृह विभाग में एसआई के पदों पर भर्ती पहले पुलिस विभाग करता था, लेकिन परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं के चलते प्रदेश सरकार ने भर्ती करवाने की जिम्मेवारी जेकेएसएसबी को सौंपी है। जिम्मेवारी मिलने के बाद पहली बार जेकेएसएसबी परीक्षा आयोजित करवाने जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बोर्ड कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है और सीसीटीवी की मदद से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा का सफल आयोजन करवाना जेकेएसएसबी के लिए बड़ी चुनौती भी होगी, क्योंकि हमेशा से एसआई की भर्ती पर प्रश्न उठते रहे हैं। आयु सीमा और पद बढ़ाने सहित अन्य मांग के चलते एसआई की भर्ती ने काफी उतार- चढ़ावा देखे हैं। इन सब मुश्किलों के बाद भी परीक्षा 27 मार्च को होने जा रही है। परीक्षा ओएमआर पैटर्न पर होगी। इसके लिए जिलों में परीक्षा केंद्र बने हैं। बोर्ड ने सभी उपायुक्तों को अपने जिले में सेंटरों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा ताकि परीक्षा का सफल आयोजन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें