जम्मू। वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रदेश में शराब की दुकानों के लिए नीलामी बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन 121 दुकानों की बोली लगाई गई। 12 मार्च तक बाकी दुकानों की बोली लगेगी। पुलिस की निगरानी में यह पूरी प्रक्रिया की गई। 12 मार्च तक बोली लगाने के बाद 3 दिन का वक्त दिया जाएगा, ताकि बोली लगाने वाले तय राशि के साथ अन्य दस्तावेज जमा करवा सकें।
आबकारी विभाग के आयुक्त किशोर सिंह चिब ने बताया कि पहले दिन 121 दुकानों की बोली लगी। 10 मार्च को 87, 11 मार्च को 44 और 12 मार्च को 27 दुकानों की बोली लगाई जाएगी। बोली खत्म होने के बाद यह पता चलेगा कि कौन सी दुकान की बोली कितनी लगी है। दरअसल, यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसलिए पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही सिस्टम बताएगा कि किस दुकान की कितनी और कितने लोगों ने बोली लगाई। कुल मिलाकर पहले दिन शांतिपूर्वक तरीके से बोली प्रक्रिया हुई। 15 मार्च तक साफ पता चल जाएगा कि किस दुकान की कितनी बोली लगी है।