फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए 20 करोड़ आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी बढ़ावा मिलेगा। स्कूलों में खेलों के लिए संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए समग्र शिक्षा परियोजना ने 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि से पहली से 12वीं तक के स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। इसके तहत प्रति प्राइमरी स्कूल को पांच-पांच हजार, मिडिल स्कूल को दस-दस जबकि हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को 25-25 हजार रुपये की राशि खेल सामग्री की खरीद के लिए दी गई है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) के लिए फंड जारी किया है। 20 करोड़ के कुल फंड से स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कोविड के कारण दो साल से स्कूल बंद थे। ऐसे में नई खेल सामग्री नहीं खरीदी गई थी, अब स्कूल खुलते ही समग्र शिक्षा ने सभी स्कूलों के लिए खेल सामग्री की खरीद के लिए पैसा दे दिया है। स्कूल अपने स्तर पर खेल सामग्री खरीद सकते हैं। स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग और युवा सेवा एवं खेल विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे। समग्र शिक्षा ने सभी सीईओ को नए वित्त वर्ष तक इस फंड का उचित उपयोग करने को कहा है।
---
कोट
स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद के लिए 20 करोड़ रुपय जारी किए गए हैं। प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। प्राइमरी स्कूलों को पांच, मिडिल स्कूलों को दस जबकि हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को 25-25 हजार रुपये दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीप राज, समग्र शिक्षा परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें