फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस आउटलेट्स में मिलेंगे जेएंडके निर्मित रेशम और ऊनी उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पारंपरिक रेशम और ऊनी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रचारित और विपणन किया जा रहा है। अब ये उत्पाद रिलायंस मार्ट और लाइफ स्टाइल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने जम्मू कश्मीर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कामकाज की समीक्षा करते हुए बताया कि जेकेआई लिमिटेड द्वारा निर्मित रेशमी कपड़े और उत्पादों को उक्त संस्थान बिक्री करेंगे। इसके लिए जेकेआई और रिलायंस के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया है। पिछले तीन वर्षों में सरकार ने तकनीकी रूप से उन्नत मशीनरी की खरीद द्वारा अपने बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से जेकेआई के पुनरुद्धार में भारी निवेश किया है। जेकेआई ने जम्मू में रेशम इकाइयों के साथ सिल्क फैक्टरी राजबाग, बेमिना ऊनी मिल्स, सोलीना और नौशेरा में अपग्रेड करने के साथ नई रेशम बुनाई और अन्य इकाइयों को चालू किया है। इससे रेशम और ऊन के उत्पादन से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से लाभ होने के साथ प्रदेश में इन दोनों क्षेत्रों का पुनरुद्धार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें