फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आठ माह बाद चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से 14 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड से होने वाली मौतों में उछाल आया है। प्रदेश में मंगलवार को चौबीस घंटे में 14 मरीजों ने दम तोड़ दिया, इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग में 7-7 मौतें हुई हैं। पिछले आठ माह और 227 दिनों बाद एक ही दिन में कोविड से इतनी मौतें हुई हैं। प्रदेश में 6570 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग में 1555 और कश्मीर संभाग में 5015 मामले हैं। जिला जम्मू में संक्रमित मामलों में गिरावट से कुछ राहत है, लेकिन कश्मीर के अधिकांश जिले अधिक प्रभावित हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 47376 पहुंच गए हैं, जो कुल संक्रमित मामलों पर संक्रमण दर 11.57 फीसदी है, जबकि जम्मू में यह दर 13.08 फीसदी है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 1450 संक्रमित मामले मिले। यहां सक्रिय मामले बढ़कर 12617 पहुंच गए हैं। इस जिले में अब तक 892 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जिला जम्मू में 14 यात्रियों समेत 849 संक्रमित मामले मिले। जीएमसी जम्मू में बालेचक्क आरएस पुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। कोविड से संक्रमित होने के साथ उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। नौशेरा के 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिर पर चोट लगने के साथ वह संक्रमित मिले। गांधीनगर के एक 80 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई। डीआरडीओ जम्मू में बूटा नगर पलोड़ा निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई। जिले में अब तक 1193 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। बारामुला में 396, बडगाम में 971, पुलवामा में 107, कुपवाड़ा में 395, अनंतनाग में 416, बांदीपोरा में 243, गांदरबल में 295, कुलगाम में 697, उधमपुर में 121, राजोरी में 100, डोडा में 114, सांबा में 112, पुंछ में 82, रामबन में 41 और रियासी में तीन यात्रियों समेत 43 लोग संक्रमित मिले हैं। इस बीच 3789 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
-----------------
फरवरी तक डाक्टरों का सेवा विस्तार
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकारी मेडिकल कालेजों, स्किमस सोरा, बेमिना में रजिस्ट्रारशिप, डिमानस्ट्रेटरशिप, सीनियर/जूनियर रेजीडेंसी डाक्टरों की सेवाओं का 28-2-2022 तक विस्तार कर दिया गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज द्वारा जारी एक आदेश में इन डाक्टरों की दिसंबर 2021 या उसके बाद कार्यकाल खत्म हो रहा था। लेकिन अब इन्हें फरवरी के अंत में रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें