फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चिनैनी में भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत मंगलवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य कमजोर वर्ग की विरोधी है। सबका का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास महज खोखले नारे हैं।
विज्ञापन

दीनानाथ ने कहा कि उनके सत्ताधारी दल छोड़ने का कारण विशेष रूप से दलित समाज और कमजोर वर्गों के मुद्दों पर भाजपा का दोहरा मापदंड होना है। भाजपा के बड़े और खोखले नारों और कार्यान्वयन में बहुत अंतर है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने दीनानाथ का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों की सेवा का एक साधन है जो उनकी सेवा के लिए समर्पित रही है। पार्टी लोगों को मजबूत करने में विश्वास करती है और राज्य के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारी के साथ महंगाई चरम पर है। पीएचई, पीडीडी, आरएंडबी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के खोखले दावे किए जा रहे हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि जो लोग राज्य के राजनीतिक विमर्श और विकास में योगदान देना चाहते हैं उन्हें कांग्रेस की विकास गाथा का हिस्सा बनना चाहिए। कांग्रेस लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं से जुड़ी रही है। इस दौरान मूला राम, योगेश साहनी, ठाकुर मनमोहन सिंह, ठाकुर बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें