फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लद्दाख में वायुसेना की उड़ान के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कारगिल और जम्मू के बीच होगी उड़ान

Thu, 20 Jan 2022 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

लद्दाख में अत्यधिक सर्द सीजन में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को उड़ान सुविधा दी जाती है। आप इस वेबसाइट http://heliservice.ladakh.gov.in/airforce-plane-booking पर लॉगइन कर बुकिंग करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना का विमान। - फोटो : Twitter : @IAF_MCC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में पहली बार वायुसेना की एयर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू हो गई है। वीरवार को वायुसेना का एएन-32 विमान इस सेवा के तहत कारगिल से जम्मू और जम्मू से कारगिल के लिए पहली उड़ान भरेगा। वायुसेना का यह विमान कोरियर सेवा में इस्तेमाल किया जाता है।

 

लद्दाख में अत्यधिक सर्द सीजन में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को उड़ान सुविधा दी जाती है। इस बार ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की गई है, जिसके लिए वेबसाइट http://heliservice.ladakh.gov.in/airforce-plane-booking पर लॉगइन कर बुकिंग करवाई जा सकती है।

विज्ञापन

लद्दाख में दूरदराज क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। उड़ान के लिए लेह, लिंगशेड, डिबलिंग, द्रास, पदम, कारगिल, नूबरा, नेरक, जम्मू और श्रीनगर रूट को मंजूरी दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए पहली बार वायुसेना के एएन-32 विमान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है।
 

विशेष सुविधा का मकसद पर्यटन विकास, रेस्क्यू और मेडिकल इमरजेंसी मामलों के लिए समय पर एयर कनेक्टिविटी प्रदान करना है।


उप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पठार है लद्दाख
लद्दाख भारतीय उप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पठार है, जहां रात का तापमान माइनस 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि अक्तूबर से मार्च माह तक ज्यादातर कनेक्टिविटी प्रभावित रहती है। ऐसे में हवाई सेवाएं ही विकल्प होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें