जम्मू। जेएंडके बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी व सीईओ) बलदेव प्रकाश ने बुधवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।उपराज्यपाल ने एमडी को अर्थव्यस्था के चिन्हित क्षेत्रों को लक्षित समर्थन सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न योजनाओं और हस्तक्षेपों के माध्यम से युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सभी संभावनाओं का पता लगाने को कहा।
बताया गया कि बैंक को बैंकिंग क्षेत्र में आगे ले जाने और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था के विकास में इसे एक प्रमुख योगदानकर्ता की भूमिका में लाया गया है। उपराज्यपाल ने सभी स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए बैंक के कामकाज में निरंतर सुधार लाए जाएं। बैंक पदाधिकारियों के बीच अनुशासन बनाए रखने के उच्च महत्व पर जोर दिया गया। इस बीच नेशनल बैंक फार एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक डा. अजय सूद ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की। सीजीएम ने नाबार्ड ग्रामीण वित्तीय संस्थानों की ऋण योजना के बारे में बताया। यूटी फोकस पेपर 2022-23 पेश करने के लिए आगामी यूटी क्रेडिट सेमीनार की तैयारियों की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई।