फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान से लगती सीमा के आसपास और घुसपैठ के परंपरागत रास्तों पर निशानदेही कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बल किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए लगातार इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। जम्मू के हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि हाल की घटनाओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश-पंजाब जांच चौकी पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुरक्षा व्यवस्था उच्च सतर्कता पर है। राष्ट्र विरोधी तत्वों की किसी भी साजिश को नाकाम करने के उपाय तेज कर दिए गए हैं। सुरक्षा ग्रिड हाई अलर्ट पर है और सीमावर्ती जिले कठुआ और सांबा में भी राजमार्ग के साथ लगे सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में लंबी दूरी की गश्त (एलआरपी) की जा रही है। हाल ही में पंजाब में हुई घटनाओं और हथियारों की बरामदगी के मद्देनजर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।
------------
जांच चौकियों पर सुरक्षाकर्मी तैनात
अधिकारी ने बताया कि सभी जांच चौकियों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है और उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है। पठानकोट में बीएसएफ को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तौर पर हिमाचल प्रदेश-पठानकोट चेक पोस्ट पर तैनात किया गया है। ंदूसरे इलाकों से पठानकोट में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है और उनका ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें