फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस में वीकेंड लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में आगामी शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। यह अगले तीन सप्ताह के लिए प्रभावी होगा, जिसके बाद कोविड की समीक्षा करके अगला फैसला लिया जाएगा। लॉकडाउन में वेयर हाउस में करीब 700 प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसी मंडी से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लिए खाद्य पदार्थों की थोक की सप्लाई होती है। आगामी सोमवार सुबह वेयर हाउस खुलेगा। वेयर हाउस में आपात स्थिति के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए ऑक्सीजन, दवा और राशन वार रूम स्थापित किया जाएगा। प्रदेश और जम्मू में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट की सलाहकार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने वाला वेयर हाउस आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आता है, लेकिन मंडलायुक्त जम्मू की अपील पर फेडरेशन ने भीड़ को कम करने के लिए स्वैच्छिक तौर पर शनिवार से वीकेंड लाकडाउन करने का फैसला लिया है। इस महामारी से निपटने के लिए फेडरेशन ने हमेशा प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग और योगदान दिया है। दूसरी लहर के दौरान भी स्वैच्छिक तौर पर वेयर हाउस में वीकेंड लॉकडाउन रखा गया था। वेयर हाउस और गोदामों में आने वाले लोगों को बिना मास्क के आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वेयर हाउस में निरंतर कोविड परीक्षण शिविर लगवाए जा रहे हैं। यहां विभिन्न राज्यों और प्रदेश भर से ट्रक चालक और व्यापारी आते हैं, जिसमें कोविड प्रोटोकाल का सुनिश्चित बनाया गया है। इसके लिए सभी व्यापारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इस मौके पर मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें