जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर के बीच टीकाकरण को गति दी जा रही है। प्रदेश में शुक्रवार को 42559 किशोरों और चिकित्सा कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीके की खुराक दी गई। इसमें 29187 किशोरों और 13372 को एहतियाती खुराक दी गई।
किशोरों में सबसे अधिक अनंतनाग में 6980 खुराक दी गईं। इसी तरह पुलवामा में 1620, श्रीनगर में 2405, बडगाम में 1825, बारामुला में 4375, कुपवाड़ा में 1424, जम्मू में 1865, राजोरी में 1443, उधमपुर में 794, कठुआ में 468, पुंछ में 948, रामबन में 861, डोडा में 412, किश्तवाड़ में 374, रियासी में 310 और सांबा में 299 किशोरो का टीकाकरण किया गया। 18 से अधिक आयु वर्ग में जिला किश्तवाड़ और उधमपुर को छोड़कर बाकी 18 जिलों में 100 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। अब तक सभी आयु वर्ग में 19741706 लोगों को पहली, दूसरी और एहतियाती टीके की खुराक दी जा चुकी है।