फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्र्रांति पर गीता भवन में 46वें हरिनाम संर्कीतन आरम्भ

विज्ञापन
परगवाल में मकर संक्रांति पर हलवा वांटते हुये
विज्ञापन
आरएस पुरा। गीता भवन में 46वें हरिनाम संकीर्तन गीता भवन के संचालक स्वामी प्रकाशानंद की देखरेख में शुक्रवार को शुरू किया गया। मकर संक्रांति पर गीता भवन सहित अन्य मंदिरों में संगत ने हाजिरी लगाई व मंत्रोच्चारण से पूजा कर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रर्थाना की।
विज्ञापन

इस दौरान गीता भवन में ठाकुर जी को खिचड़ी का भोग लगाया गया। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि मकर संक्रांति पर सुबह से भक्तजनों ने ठाकुर जी के दरबार में पहुंचकर आरती करते हुए उनका गुणगान किया। कोरोना के कारण आज भी नियमों का पालन करते हुए मंदिर में होने वाले हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुरू किया है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी तक किया जाएगा। समापन पर भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से गीता भवन मंदिर में हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है। एक माह तक मंदिर में सुबह व शाम को पहुंचने वाले भक्त पूजा-अर्चना करेंगे जो ओज से आरंभ किया गया। जो कोविड-19 निमयों का पालन करते हुए भगवान की पूजा-अर्चना करने की अपील भी की।
मकर संक्रांति पर भंडारा लगाया
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत कलीठ के किले में स्थित काली माता के प्राचीन मंदिर में मकर संक्रांति पर स्थानीय लोगों की तरफ से सत्संग तथा भंडारा लगाया गया। मंदिर में सुबह से ही स्थानीय लोगों की काफी चहल पहल रही।
विज्ञापन

गांव कलीठ निवासी रणवीर सिंह उर्फ कूका ने बताया कि क्षेत्र में यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां हर साल समस्त गांव वासियों के सहयोग से भंडारा लगाया जाता है। इसमें गांव के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। सुबह से ही मंदिर में गांव के लोगों की तरफ से पूजा अर्चना की गई। महिलाओं की तरफ से सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दोपहर एक बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है। संवाद
मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों पर इम्यूनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार योग पर कार्यक्रम किया गया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के आदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों व लोगों को कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कारगर कदम के रूप में देखा गया है। शारीरिक क्षमता बढ़ने पर कोरोना का खतरा कम रहता है। योगाचार्यों ने इस अवसर पर सूर्य नमस्कार योगासन करा कर लोगों को फिट रहने के टिप्स दिए। संवाद
मकर संक्रांति पर गांव में लगाया लंगर
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर गांव के लोगों ने मंदिरों और गुरुद्वारों में पूजा अर्चना की, और शांति की कामना की। वहीं गांव मालशाह, पलोटा, रंजीतपूरा, रामगढ़, सवांखा कला, कोलपूर, दग छनी फतवाल, अवताल, खोड सलालिया, चक छटाका, रडमा, खानपुर, पखडी, कमोर, वरोटा, गांव में बने मंदिरों और गुरुद्वारों में सुबह से ही भगवान के भक्तों का तांता लगा रहा और दर्जनों गांव में कीर्तन के बाद लंगर लगाया गया। कुछ गांव के लोगों ने सड़क किनारे आते-जाते यात्रियों को लंगर ग्रहण कराया। संवाद
कुल देवी-देवताओं के दरबार में माथा टेका
विजयपुर। मकर संक्रांति पर लोगों ने शुक्रवार सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की। इस दौरान कुल देवी-देवताओं के दरबार में माथा टेका।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को मकर संक्रांति के दिन लोगों ने कोरोना को देखते हुए घरों में ही स्नान किया। उसके बाद पूजा अर्चना की। लोगों ने पूजा पाठ के बाद क्षेत्र के गरीबों में खिचड़ी, फल, कपडे़ आदि दान किया और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गुड़ा सलाथिया में सिलावंतिया मंदिर में भक्तों ने माथा टेका और लोगों के लिए लंगर भी लगाया गया। रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, किरण बाला, सपना आदि ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन पूजा पाठ और गरीबों को दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। इसलिए लोगों ने पूजा अर्चना की और गरीबों को दान दिया। संवाद
पूजा अर्चना के साथ भंडारे लगाए गए
अखनूर। क्षेत्र में मकर संक्रांति आस्था और श्रद्धा के बीच मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र कई मंदिरों सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करके पूजा अर्चना की गई और भंडारे लगाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चंद्र भागा नदी में स्नान किया।
कस्बे के मुख्य राम आश्रम पूली वाले मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुबह पूजा अर्चना और सत्संग किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आस्था व्यक्त की। वहीं कामेश्वर मंदिर, जियो पोता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद
श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों पर स्नान कर की पूजा अर्चना
सांबा। मकर संक्रांति पर शुक्रवार को सर्दी के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों पर बने सरोवरों में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने लंगर भी लगाए।
जिले के मदून के धार्मिक स्थल तरेली में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बबर नदी व चश्मे में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। उधर नृसिंह मंदिर, नोनाथ मंदिर, आप शंभु मंदिर माहेश्वर, द्वारकापुरी मंदिर बाडियां आदि में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा कर पूजा अर्चना की। जिले के विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए गए। जानकारों के अनुसार आज के दिन को उतरायण कहा जाता है। आज से सूरज उत्तर की ओर रुख करता है, जिससे दिन का समय बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें