फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले केबल स्टेड रेल पुल का पहला पड़ाव पूरा, जल्द केबल लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय रेल नेटवर्क के पहले केबल स्टेड पुल निर्माण का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हो गया है। राष्ट्रीय परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक में कटड़ा-बनिहाल के बीच रियासी में अंजी खड्ड पर केबल स्टेड पुल के पायलान (स्तंभ) का काम पूरा कर लिया गया है। अब पुल पर केबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि अंजी खड्ड में केबल स्टेड पुल निर्माण में पायलान का काम बेहद चुनौतीपूर्ण था। इसे 31 दिसंबर को पूरा कर लिया गया है। रेलवे सहित निर्माण कंपनी के इंजीनियरों ने मिलकर इस जटिल कार्य को बिना किसी चूक के पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पायलान की ऊंचाई 193 मीटर की है, जिसमें से 191 मीटर का काम पूरा हो चुका है और अब सिर्फ इसके ऊपर 1.9 मीटर की टोपी लगाई जाएगी। इसके बाद विभिन्न कार्य पूरा हो जाएंगे। डेरिक लगाने के बाद सेगमेंट के साथ केबल लगाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 तक इस पुल के पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि समय से पहले पुल का काम पूरा करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। निर्माण की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुल का काम पूरा होने से कश्मीर को शेष भारत से रेलवे ट्रैक के जरिये जोड़ा जाएगा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बन रहा यह रेल पुल इंजीनियरों के लिए बड़ी चुनौती है। अंजी पुल के अलावा चिनाब पर भारतीय रेलवे की ओर से विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें