फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन, आपूर्ति में सुधार पर हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति में सुधार के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। कई विकास प्रोजेक्टों को शुरू किया गया है। प्रोजेक्टों को तय समय के अंदर पूरा किया जाएगा। यह बात पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन की 79वीं निदेशक मंडल की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अटल डुल्लू ने कही।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखने को कहा। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने पर चर्चा की। बोर्ड ने सावलाकोट 1856 मेगावाट एचईपी को शीघ्र चालू करने को कहा। एचईपी से यूटी में बिजली संकट काफी हद तक हल हो जाएगा। बीओडी ने परियोजना के मुख्य कार्यों के लिए दिसंबर 2023 तक और 37.5 मेगावाट परनई एचईपी को पूरा करने के लिए दिसंबर 2024 तक विस्तार के लिए एजेंडे पर सहमति जताई।
बोर्ड ने किरथाई-प्रथम एचईपी से बिजली निकासी के लिए आवश्यक समर्पित ट्रांसमिशन लाइन विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए सलाहकार भी नियुक्ति करने को कहा। बोर्ड ने आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित सौर स्टैंड अलोन सिस्टम के संचालन और रखरखाव के काम को मंजूरी दी। इससे दोनों यूटी के सभी 54 गैर-विद्युतीकृत गांवों को बिजली मिलेगी। जिससे लगभग 10122 घरों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बोर्ड ने लागत में किसी भी वृद्धि के बिना अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन सहित 9 मेगावाट के दाह और हनू एचईपी के संबंध में ईपीसी और पीएमसी के लिए समय बढ़ाया है। काम तय समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें