फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कसेगी नकेल, शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

Fri, 10 Dec 2021 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्कूलों में हाजिरी के लिए लगेगा बायोमीट्रिक सिस्टम, होगी निगरानी। प्रदेश सरकार सभी स्कूलों में विशेष कर दूरदराज के स्कूलों में इस व्यवस्था को लागू करने जा रही है, ताकि शिक्षकों की जवाबदेही को बढ़ाया जा सके।     
 
विज्ञापन
बॉयोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना अवकाश ड्यूटी से गैर हाजिरी रहने और देरी से स्कूल पहुंचने वाले सरकारी शिक्षकों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बना रही है। इसके लिए सरकार स्कूलों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागने जा रही है, जिससे शिक्षकों के स्कूल आने-जाने के समय की जांच और निगरानी होगी। प्रदेश सरकार सभी स्कूलों में विशेष कर दूरदराज के स्कूलों में इस व्यवस्था को लागू करने जा रही है, ताकि शिक्षकों की जवाबदेही को बढ़ाया जा सके।  

विज्ञापन


वर्तमान में सरकारी स्कूलों में रजिस्टर में शिक्षकों की हाजिरी लगती थी। इससे शिक्षकों की रियल टाइम मॉनिटरिंग नहीं होती थी, जिससे शिक्षक बिना अधिकृत अवकाश के ड्यूटी से गायब रहने के साथ क्लास लेने में भी कोताही बरतते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात शिक्षक सबसे ज्यादा ऐसा करते हैं। इससे अभिभावकों में सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास कम हो रहा है। प्रदेश के स्कूलों में बढ़ता ड्रॉपआउट (बच्चों का स्कूल छोड़ना) इस बात का सबूत भी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मार्च तक रिंग रोड का 46 किलोमीटर हिस्सा आवाजाही के लिए होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने विभाग को सभी स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने को कहा है ताकि शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाए और बिना अधिकृत अवकाश के ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि विभाग स्कूलों में बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है और मार्च तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें