फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं तक के छात्रों को वर्दी और सिलाई के लिए मिलेंगे 600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के साढ़े सात लाख से अधिक स्कूली बच्चों को यूनिफार्म खरीदने के साथ अब सिलाई के लिए भी पैसा मिलेगा। इसके लिए छह सौ रुपए मिलेंगे। समग्र शिक्षा बच्चों के बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से पैसा भेजेगा। इससे पहले समग्र शिक्षा बच्चों को यूनिफार्म के लिए पैसा भी डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजता था।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा कक्षा पहली से आठवीं तक सभी वर्ग की लड़कियों, एससी-एसटी और बीपीएल परिवार के सिर्फ लड़कों को स्कूली यूनिफार्म देता है। पहले स्कूलों में बच्चों को यूनिफार्म दी जाती थी, लेकिन कोविड के कारण स्कूल बंद होने के कारण इस बार यूनिफार्म के साथ सिलाई के लिए भी पैसा दिया जा रहा है। यूनिफार्म में लड़कों को पैंट और शर्ट, जबकि लड़कियों को सलवार/ स्कर्ट और कुर्ता दिया जाता है। समग्र शिक्षा के पास सभी जिलों से पात्र छात्रों का डाटा पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें