फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी आधारित उद्योगों के 108 मामलों में लाइसेंस को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीनगर में मंगलवार को लकड़ी आधारित उद्योग (डब्ल्यूबीआई) की हुई 7वीं राज्य स्तरीय समिति की बैठक में लकड़ी आधारित उद्योगों के 108 मामलों की जांच के बाद लाइसेंस जारी करने की मंजूरी दी गई। इसमें दक्षिण सर्किल में 96 क्रिकेट बैट इकाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) डॉ. मोहित गेरा ने मौजूदा सा मिलों की क्षमता पर चर्चा करने के साथ कच्चे माल की खपत का आकलन करने को कहा। संरक्षकों को निर्देश दिया गया कि उक्त इकाइयों द्वारा कच्चे माल की खपत का आकलन अक्तूबर 2021 के अंत तक संबंधित अधिकार क्षेत्र में डिवीजनवार आधार पर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि इसे अगली बैठक में रखा जाए। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक इकाइयों के अनुमोदन से वास्तविक उद्यमियों की आकांक्षाओं को पूरा किया गया है। यह लोगों को तैयार लकड़ी के उत्पादों की आपूर्ति करने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें