फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर बच्चों को दूध भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आंगनबाड़ी केंद्र खुलते ही बच्चों को सुबह दूध भी मिलेगा। इसे लेकर पहले ही आदेश जारी हो चुका है। कारोना संक्रमण के कारण केंद्र बंद होने के कारण ड्राई राशन ही मुहैया करवाया जा रहा था। इसमें दूध नहीं था। अब केंद्र खुलने के बाद बच्चों को दूध भी मिलेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में बाहरी राज्यों और स्थानीय इलाकों के गरीब बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। कुछ घरों में पैसों के अभाव में बच्चों को दूध नहीं मिल पाता है। अब आईसीडीएस के तहत बच्चों को केंद्र में आने पर दूध परोसा जाएगा। दूध की आपूर्ति डेयरियों के माध्यम से होगी। प्रदेशभर में हजारों बच्चे केंद्रों में अध्ययन कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्रों में दोपहर भोजन की व्यवस्था भी है। मेन्यू के हिसाब से हर रोज खाना परोसा जाता है। आईसीडीएस जम्मू निदेशक टीना महाजन ने बताया कि अभी केंद्र बंद हैं। ड्राई राशन मुहैया करवाया जा रहा है। केंद्र खुलते ही बच्चों को दूध भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें