फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 4जी इंटरनेट से ऑनलाइन पढ़ाई में नहीं आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महमारी में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में ऑनलाइन मोड से पढ़ाई जारी है, लेकिन इस बार पिछली बार की तरह विद्यार्थियों को तकनीकी समस्या से नहीं जूझना पड़ रहा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 2 जी के चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार 4जी इंटरनेट चलने से राहत मिली है। विद्यार्थी घर बैठे भी अच्छे से पढ़ाई कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफे सर प्रकाश ने कहा कि सभी विभाग में ऑनलाइन मोड से कक्षाएं चल रही हैं। प्रशासन के निर्देशानुसार सीमित संख्या में स्टाफ विश्वविद्यालय में आ रहा है। एमएएम पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील उपल ने कहा कि पढ़ाई ऑनलाइन जारी है। जूम एप, गूगल मीट इत्यादि के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। इस बार 4जी इंटरनेट होने से तकनीकी समस्या ज्यादा नहीं है। प्रदेश के कुछ कॉलेजों में छात्रों की हाजरी भी ऑनलाइन मोड से लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें