घाटी के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियो ंके बीच मुठभेड़ चल रही है। अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि दो से तीन आतंकी अभी जंगल में छिपे हुए हैं। उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मुठभेड़ में तीन घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
राष्ट्रपति का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा: कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। वह 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन वह श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हथियार लाइसेंस मामला: सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की
फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में सीबीआई ने शनिवार को प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले से जुड़े 40 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें से 12 ठिकाने केवल कश्मीर घाटी के हैं। यह जांच सीबीआई चंडीगढ़ शाखा द्वारा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर में एक अधिकारी के सरकारी आवास पर भी छापेमारी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
ड्रोन वार: जम्मू को दहलाने की फिराक में आतंकी संगठन, पीओके में दिया जा रहा हमले का प्रशिक्षण
पाकिस्तान सरहद पर सीजफायर की आड़ में भारत के खिलाफ ड्रोन वार चला रहा है। साजिश के तहत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा को आगे करके पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आतंकी साजिशों को अंजाम देने की कोशिश में हैं। पीओके में आतंकियों को ड्रोन से हमले का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले के खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार, तैनात की गईं क्यूआरटी टीमें
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। जिस तेजी से आतंकी संगठन ड्रोन का इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे आशंका है कि अगले 20 दिनों के दौरान ऐसे और भी प्रयास हो सकते हैं। लिहाजा इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली पहुंचे मीर: सोनिया गांधी और राहुल से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। मीर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। लोगों से संबंधित मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें