फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में हथियारों की खेप बरामद, आईईडी मामले में बड़ा खुलासा समेत पढ़ें प्रदेश की पांच खबरें

Wed, 11 Aug 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। हथियारों की एक खेप बरामद की गई है। जिसमें तीन एके-47 राइफल, दो पिस्टल, 550 कारतूस, 18 ग्रेनेड व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। उधर, हाल ही में जम्मू में बरामद आईईडी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकी पुलवामा हमले की तरह जम्मू को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में एलओसी के पास बुधवार को हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान बरामद इस खेप से बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षबलों ने टाल दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


खुलासा: पाकिस्तान में बैठे आतंकी ने रची थी जम्मू में पुलवामा दोहराने की साजिश, बोरी में रखी गई थी आईईडी
जम्मू में पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश आतंकी संगठन अल बद्र के कमांडर यूसुफ बलोच ने रची थी। वह इस समय पाकिस्तान में है। इस साजिश में पुलवामा के रहने वाले अबरार, उबेदुल्ला, राही हुसैन भट्ट भी शामिल थे। जबकि साजिश को अंजाम देने के लिए पंजाब की देशभक्त यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नर्सिंग के छात्र सुहेल बशीर को चुना था। सुहेल भी पुलवामा का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: युवक की निर्मम हत्या से सिहर उठा राजोरी, आक्रोशित लोगों ने जाम किया हाईवे
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में बुधवार को 28 वर्षीय युवक की उसके घर के अंदर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। मृतक के घर से धारदार हथियार बरामद किया गया है। उधर, आक्रोशित परिजन व इलाके के लोग सड़क पर उतर आए और जम्मू-राजोरी हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: बारामुला-बांदीपोरा और जेएनएलएम श्रीनगर अस्पताल की प्रशंसा, स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
नीति आयोग ने निर्धारित संकेतकों के आधार पर वर्ष 2018-19 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के तीन जिला अस्पतालों को शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में स्थान दिया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य संस्थानों की सर्वोच्च सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। जम्मू-कश्मीर से जिला अस्पताल बारामुला, जिला अस्पताल बांदीपोरा और जेएनएलएम श्रीनगर ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: सैलानियों के मार्गदर्शन के लिए नौजवानों को मिलेगा प्रशिक्षण, पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के द्वार
जम्मू संभाग में नए पर्यटन स्थलों की तलाश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यटकों को पर्यटन स्थलों तक ले जाने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के लिए आय का स्रोत पैदा होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें