जम्मू। अब कोई वकील या कोर्ट में केस दायर करने वालेे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ई-फाइलिंग पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें लॉग इन करके उच्च न्यायालय के समक्ष मामला दर्ज किया जा सकता है। मुख्य न्यायधीश पंकज मित्थल ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। इसी तरह, कर्मचारी रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली सिस्टम भी शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य अधीनस्थ न्यायपालिका में कार्यरत मानव संसाधन का प्रबंधन करना है। इस एप मेें सहयोगी अदालतों के 2500 कर्मियों की जानकारी है।
जानकारी में कर्मचारी के व्यक्तिगत विवरण से लेकर कार्यकाल के साथ उसकी सभी पोस्टिंग का विवरण शामिल है। अब, एप्लिकेशन का व्यवस्थापक एक क्लिक के साथ अधीनस्थ न्यायपालिका के एक कर्मचारी से संबंधित सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड प्राप्त कर सकता है और कर्मचारी के नाम/विशिष्ट आईडी, पदनाम, धारित पद और कार्यकाल की अवधि आदि की जानकारी ले सकता है।