फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रथा के खिलाफ उतरी ऑल जम्मू-कश्मीर बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। एसोसिएशन ने रविवार को गांव चौहाला में पत्रकार वार्ता में घोषणा की कि अगर बिरादरी का कोई भी परिवार दहेज प्रताड़ना के मामले में शामिल पाया गया तो एसोसिएशन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान पृथ्वी सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान विजय कुमार, सेवाराम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, युवा विंग प्रधान गारा राम मोटन आदि ने कहा कि 3 साल पहले गांव की बेटी का रिश्ता दूसरे गांव में हुआ था। अब शादी का समय आया तो लड़की पक्ष से 10 लाख दहेज की मांग की जा रही है। न देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन इस मामले को लेकर कड़े शब्दों में निंदा करती है। दहेज मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के सतपाल मांडी, छज्जू राम, केवल कृष्ण, रमेश कुमार, रविदास, यशपाल, मुकेश कुमार, सुभाष कुमार, जनकराज, श्याम लाल, जगदीश राज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें