फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेआरटीसी ने प्रदेश के पांच जिला रुट्स पर शुरू कर रहा एसी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेकेआरटीसी ने वीरवार से पांच अंतर जिला रूट पर एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। एसी बस सेवा जम्मू से भद्रवाह, डोडा, पुंछ, किश्तवाड़ और उड़ी के लिए शुरू हो रही है। किराया प्रति व्यक्ति प्रति किमी 3.25 रुपए होगा और सभी रूट के लिए ये बसें जम्मू बस स्टैंड से सुबह रवाना होंगी।
विज्ञापन

जेकेआरटीसी ने अपने बेड़े में 20 एसी बसों को शामिल किया है। इसमें 10 जम्मू और 10 कश्मीर संभाग में चलाई जा रही हैं। जम्मू संभाग से चलने वाली बसों को अंतर जिला और अंतरराज्यीय रूट पर चलाया जाना है। जम्मू संभाग में पांच अंतर जिला रूट पर इन बसों को शुरू किया जा रहा है। जम्मू से भद्रवाह का किराया 601 रुपए, किश्तवाड़ का 692 रुपए, पुंछ के लिए 754 रुपए, डोडा के काश्तीगढ़ के लिए 494 रुपए और उड़ी के लिए 1186 रुपए होगा। जम्मू से उड़ी जाने वाली बस वाया बारामुला होकर जाएगी, जबकि काश्तीगढ़ जाने वाली बस डोडा से होकर जाएगी। ये बसे सुबह नौ बजे से अपने रुट के लिए लिए रवाना होंगी।
---
जेकेआरटीसी के बेड़े में 20 एसी बसें शामिल हुई थीं, जिसमें दस बसें कश्मीर और दस जम्मू संभाग के लिए हैं। जम्मू संभाग की दस बसों को अंतर जिला रूट पर चलाया जा रहा है। पांच रूट पर वीरवार को एसी बसें शुरू होंगी। नई बसें शामिल होने के बाद अन्य जिला रूट को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश गुप्ता, ऑपरेशन मैनेजर जम्मू, जेकेआरटीसी
टाइम
जम्मू से भद्रवाह सुबह साढ़े छह बजे
जम्मू से काश्तीगढ़ डोडा सुबह पांच बजे
जम्मू से किश्तवाड़ सुबह छह बजे
जम्मू से उड़ी सुबह साढ़े छह बजे
जम्मू से पुंछ सुबह सात बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें