गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तरह पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। घाटी में इसका नेतृत्व अहमद खान कर रहा था। मंत्रालय ने कहा कि जेकेएनएफ की गैरकानूनी गतिविधियां देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
जेकेएनएफ के सदस्य अलगाववाद को पोषित करने और आतंकवादियों को सहायता प्रदान करने में शामिल रहा है। साथ ही भारत विरोधी गतिविधि को समर्थन देता रहा है।