फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बडगाम में बनेगा महाराष्ट्र गेस्ट हाउस, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 2.5 एकड़ जमीन की पहचान की

Fri, 15 Mar 2024 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद महाराष्ट्र जम्मू-कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने वाला पहला राज्य है। यह गेस्ट हाउस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के इछगाम में 2.5 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Jammu kashmir Government - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने कश्मीर में महाराष्ट्र गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके लिए भूमि की पहचान कर ली गई है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद महाराष्ट्र जम्मू-कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने वाला पहला राज्य है। यह गेस्ट हाउस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के इछगाम में 2.5 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा, जो श्रीनगर हवाई अड्डे के समीप और रेलवे स्टेशन से भी पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर राजस्व विभाग के एक नोट में लिखा गया है कि महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए 8.16 करोड़ रुपये के हस्तांतरण मूल्य जो कि 40.8 लाख रुपये प्रति कनाल है, के भुगतान पर महाराष्ट्र के पक्ष में इछगाम (बडगाम) में स्थित 20 कनाल की शामलात भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले साल जून में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर यहां जमीन खरीदने और एक पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की थी। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र के पर्यटकों और अधिकारियों के लिए आरामदायक आवास और सुविधाएं प्रदान करना है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के चलते यहां कोई बाहरी जमीन नहीं खरीद सकता था और इसको रद्द करने से पहले केवल स्थायी निवासी ही राज्य में जमीन खरीद सकते थे। हालांकि, जम्मू-कश्मीर सरकार उद्योगों और बाहर से आए लोगों को 99 साल तक की लंबी लीज के लिए जमीन पट्टे पर दे सकती थी, जोकि अब पूरी तरह से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें