फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन बोले- धर्म पर आधारित नहीं मानवाधिकार, CAA को बताया भेदभावपूर्ण

Fri, 15 Mar 2024 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन में दरार पर टिप्पणी करते हुए सज्जाद लोन ने कहा कि यह गठबंधन लोगों के बारे में नहीं, बल्कि उनकी अपनी प्रासंगिकता के बारे में है।
विज्ञापन
Sajjad Lone - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने वीरवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम को भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार धर्म पर आधारित नहीं हैं। यह बात उन्होंने श्रीनगर में पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कही। 

विज्ञापन


पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन में दरार पर टिप्पणी करते हुए लोन ने कहा कि यह गठबंधन लोगों के बारे में नहीं, बल्कि उनकी अपनी प्रासंगिकता के बारे में है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, मैं दो साल पहले ही समझ गया था कि यह लोगों के लिए गठबंधन नहीं है, यह खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए गठबंधन है। 

सीट बंटवारे पर उनके बयानों से अहंकार की बू आ रही है। लोन आगामी लोकसभा चुनाव बारामुला निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी घाटी की शेष दो सीटों - श्रीनगर और अनंतनाग-राजोरी - पर उम्मीदवार उतारेगी, लोन ने कहा कि उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें