मुठभेड़ की पड़ताल के लिए सहायक आयुक्त जम्मू को जांच अधिकारी बनाया गया है। एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगे। तीन दिन तक सहायक आयुक्त कार्यालय में कोई भी जानकारी दे सकता है।
जम्मू के सिद्दड़ा आतंकी मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। सहायक आयुक्त जम्मू इसकी जांच करेंगे और एक महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपेंगे। इसे लेकर जिला उपायुक्त ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
18 जनवरी से 20 जनवरी तक का समय इस जांच से जुड़े लोगों के लिए रखा गया है। तीन दिन में कोई भी शख्स जो इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी रखता हो। वो सहायक आयुक्त कार्यालय आकर दे सकता है। यह जानकारी पूरी तरह से वीडियो में रिकाॅर्ड होगी। बता दें कि बीते वर्ष 28 दिसंबर को पुलिस ने सिद्दड़ा में मुठभेड़ के दौरान ट्रक में चार आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि ट्रक चालक फरार हो गया था।
सहायक आयुक्त (राजस्व) पियूष धोत्रा ने बताया कि मुझे जांच का जिम्मा दिया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश हैं कि जब भी कहीं पुलिस कोई मुठभेड़ करेगी या फिर पुलिस की हिरासत में किसी की मौत होगी तो उसकी मजिस्ट्रियल जांच होगी। मजिस्ट्रियल जांच को निष्पक्ष माना जाता है। इसलिए इसकी जांच कराई जा रहा है। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए जिला उपायुक्त की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन दिन तक यदि किसी के पास इस मामले की कोई जानकारी है। या फिर कोई भी इस मामले में अपनी राय या शिकायत करना चाहता है तो वह कार्यालय आकर इसकी जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि 28 दिसंबर को 4 आतंकी एक ट्रक में घेरे गए थे। इनके पास से मुठभेड़ के बाद 7 एके 47 और एक एम 4 अमेरिकन राइफल मिली थी। आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इनको पहले ही घेरकर मार गिराया गया। पुलिस का कहना है कि यह आतंकी पाकिस्तान के हैं। हालांकि इनको सिद्दड़ा तक पहुंचाने वाले ट्रक चालक का अभी तक पता नहीं चला है।