फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सांबा के नदी-नालों से फिर होने लगी घुसपैठ, सुंजवां में सांबा से ही आए थे पाकिस्तानी फिदायीन

Tue, 26 Apr 2022 03:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बहने वाले नदी नालों पर ही आतंकियों की नजर रहती है। खास कर बसंतर दरिया से घुसपैठ के अधिक प्रयास हुए हैं, जिनमें से कई सफल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
LOC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाले नदी-नालों से घुसपैठ के रूट फिर सक्रिय हो गए हैं। हाल के समय में सांबा के इन रूटों से घुसपैठ के कई प्रयास सफल हो चुके हैं। सुंजवां में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के भी सांबा जिले की सीमा से घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। पकडे़ गए ट्रक चालक ने भी माना है कि सांबा के सुपवाल से वह दोनों आतंकियों को बिठा कर लाया था।

अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बहने वाले नदी नालों पर आतंकियों की नजर

खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बहने वाले नदी नालों पर ही आतंकियों की नजर रहती है। खास कर बसंतर दरिया से घुसपैठ के अधिक प्रयास हुए हैं, जिनमें से कई सफल भी हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार हाईवे से करीब आठ से नौ किलोमीटर भारत-पाकि स्तान सीमा है। बसंतर दरिया के रास्ते घुसपैठ कर आतंकी आसानी से हाईवे पर पहुंच जाते हैं।

नगरोटा टोल प्लाजा मुठभेड़ में आतंकी बसंतर दरिया से घुसे थे 

ऐसे में पहले से उनके ओवर ग्राउंड वर्कर पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी नगरोटा टोल प्लाजा पर हुई मुठभेड़ में आतंकी बसंतर दरिया से घुसपैठ कर आए थे। हाईवे से वह एक ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहे थे, कि टोल प्लाजा पर उनकी मुठभेड़ हो गई। बसंतर दरिया में ड्रोन से हथियार भी गिराए गए थे।

नौ वर्ष पूर्व पांच आतंकियों को बसंतर दरिया से जीवित पकड़ा

जहां से ट्रक द्वारा कश्मीर ले जाए रहे थे कि काजीगुंड में ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। उसे निशानदेही के लिए सांबा के बसंतर दरिया लाया गया था। यही कारण है की आतंकी बसंतर दरिया को एक सूक्ष्म व सरल मार्ग मानते हैं। सूत्रों के अनुसार बसंतर दरिया से नौ वर्ष पूर्व पांच आतंकियों को बसंतर दरिया से जीवित पकड़ा गया था।

सरकंडे के कारण आतंकी होते हैं घुसपैठ करने में सफल

इस कारण बसंतर दरिया में उगे सरकंडे कारण आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो जाते हैं। उधर बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र से घुसपैठ कर पाना नामुमकिन है। सीमा पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जो दिन रात चौकसी कर रहे हैं।

घुसपैठ मामले में बॉर्डर पर पहुंचे बीएसएफ के अफसर

जम्मू के सुंजवां में मारे गए दो आतंकियों के सांबा से घुसपैठ की आशंका के बीच बीएसएफ के उच्च अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र बैनगलाड का दौरा किया। सोमवार को सरहद पर पहुंचे अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन

रक्षा सूत्रों के अनुसार सुंजवां मुठभेड़ में मारे गए विदेशी फिदायीन के सांबा सेक्टर से घुसपैठ का इनपुट है।

किस जगह से हुई घुसपैठ, लगाया जा रहा पता 

बीएसएफ के अधिकारी अब इस जांच में जुट गए हैं कि घुसपैठ यदि सांबा से हुई है तो आखिर कहां से। सोमवार को बीएसएफ के आईजी, डीआईजी हरी लाल अन्य अधिकारियों के साथ बैनगलाड पोस्ट पर पहुंचे व घुसपैठ के संभावित रूट को कड़ाई से जांचने के निर्देश दिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें