सांबा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट काउंटर है लेकिन वह दिन में सिर्फ तीन घंटे ही खुलता है। बाड़ी ब्राह्मणा और हीरानगर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मणा और हीरानगर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट काउंटर की सुविधा नहीं है। टिकट काउंटर नहीं होने से आम यात्रियों के साथ सुरक्षाबलों को परेशानी का उठानी पड़ रही है। बाड़ी ब्राह्मणा और हीरानगर रेलवे स्टेशन के आसपास काफी संख्या में सुरक्षा तैनात है।
विज्ञापन
ऐसे इन लोगों को टिकट लेने के लिए जम्मू या कठुआ रेलवे स्टेशन जाना पड़ रहा है। हालांकि सांबा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट काउंटर है लेकिन वह दिन में सिर्फ तीन घंटे ही खुलता है। बाड़ी ब्राह्मणा और हीरानगर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हीरानगर में सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव है लेकिन आरक्षित टिकट नहीं मिल पाता है।
स्टेशन के आसपास के गांवों और क्सबों के लोग रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट बुकिग की सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे है। रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि इन स्टेशनों पर आरक्षण टिकट काउंटर को खोलने की मांग काफी पूरानी है। आम लोगों की परेशानी और मांग को देखते हुए जल्द सुविधा शुरू होने चाहिए।