तीनों जिलों में घुसपैठ और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए गश्त शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में पुलिस का एसओजी दल देर रात को औचक निरीक्षण कर रहा है।
पाकिस्तान में मौजूद लांचिंग पैड पर 250 आतंकियों की मौजूदगी से बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के सीमांत क्षेत्रों में भी घुसपैठ के रास्तों पर नजर रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
तीनों जिलों में घुसपैठ और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए गश्त शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में पुलिस का एसओजी दल देर रात को औचक निरीक्षण कर रहा है, ताकि रात के समय होने वाली मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।
इसके अलावा तीनों जिलों के बॉर्डर से हाईवे को जोड़ने वाले रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। इन जगहों पर सुबह 3 से सुबह 6 बजे तक वाहनों की विशेष जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
बीएसएफ व सेना से मिल बनाई रणनीतिः एसएसपी
एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बीएसएफ, सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों से मिलकर रणनीति बनाई गई है। तकनीकी तंत्र और मैन पॉवर दोनों को ही बढ़ाया गया है। इसके अलावा हाईवे पर भी विशेष तैनाती की गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर कुछ जगहों का चयन किया गया है। यहां अतिरिक्त नाकों की जरूरत है। इन नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।