फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, वाहन सवारों ने भाग कर बचाई जान

Tue, 05 Dec 2023 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कार में अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
कुलगाम: आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी वाहन सवार को चोट नहीं आई। वहीं, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कार नंबर जेके02सीएल- 4090 में अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने का पता चलते ही तुरंत सभी वाहन सवारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत कार से बाहर निकले।

कार जम्मू के एम एल पंडिता के पुत्र अरविन पंडिता के नाम पर पंजीकृत है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नजदीकी पुलिस स्टेशन कैमोह से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें