फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : फुल मीटरिंग वाले फीडरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, कम होगा नुकसान

Thu, 09 Dec 2021 10:33 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्मार्ट मीटर, एबीसी केबल्स प्रोजेक्ट पर तेज गति से हो काम। आईपीडीएस और पीएमडीपी (यू) योजनाओं के तहत 3621 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।
 
विज्ञापन
बिजली का मीटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में फुल मीटरिंग वाले फीडरों को बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली 24 घंटे मिलेगी। साथ ही स्मार्ट मीटर और एबीसी केबल्स प्रोजेक्ट पर काम तेज गति से करवाया जाए। इससे नुकसान कम हो सकेगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता ने बिजली के काम की प्रगति बैठक में कही। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 2360.27 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड 264 कार्यों को पूरा करने की योजना है।

विज्ञापन

यह किसी एक वर्ष में अब तक पूरे किए गए कार्यों में सबसे अधिक है। केपीडीसीएल और जेपीडीसीएल ने पहले ही क्रमश: 35 और 44 परियोजनाओं को पूरा कर लिया है और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 23 और 46 अतिरिक्त परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं पर 1160.73 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। आईपीडीएस और पीएमडीपी (यू) योजनाओं के तहत 3621 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।


यह भी पढ़ें-  General Bipin Rawat: सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने ही घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर आतंकी संगठनों की तोड़ी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हुए 2854 ट्रांसफार्मर
ग्रामीण क्षेत्रों में 2854 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। 1524 सीकेएम एचटी लाइनें और 3050 सीकेएम एलटी लाइनें डीडीयूजीवाईजे और पीएमडीपी (आर) योजनाओं के तहत 587 एमवीए क्षमता को बढ़ाएंगी। जम्मू और कश्मीर ने 2 वर्षों की अवधि में मौजूदा 8394 एमवीए में 3806 एमवीए क्षमता को बढ़ाया है। निरीक्षण अभियान तेज करने के अलावा प्री-पेड और स्मार्ट मीटरों की शीघ्र स्थापना करने को कहा है। गैर-मीटर वाले क्षेत्रों की प्राथमिकता वाले मीटरिंग के माध्यम से बिलिंग की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें