फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किसान आंदोलन से दिल्ली-जम्मू रेल सेक्शन ठप, ठंड के बीच बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Wed, 22 Dec 2021 11:15 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कटड़ा-उधमपुर से संचालित होने वाली 17 ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं 22 और 23 दिसंबर को भी काफी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में किसानों के रेलवे लाइन पर प्रदर्शन के चलते रेल यातायात दूसरे दिन भी प्रभावित रहा, दिल्ली-जम्मू रेल सेक्शन पूरी तरह ठप है। मंगलवार को जम्मू-कटड़ा-उधमपुर से संचालित होने वाली 17 ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं 22 और 23 दिसंबर को भी काफी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन

बुधवार को रद्द रहने वाली चार ट्रेनों में जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225), जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस ( 14645 ), जामनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस (12477), आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस (12919 ) को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह गुरुवार को भी पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस (11077 ), बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस ( 12471), कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस(13151) ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

यह भी पढ़ें- शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ये ट्रेनें तय नहीं करेंगी पूरी दूरी 
बुधवार को भी कई ट्रेनें अपनी पूरी दूरी तय नहीं करेंगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस जालंधर कैंट तक आएगी। इसके अलावा अमरनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को लक्सर तक चली तो जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें